दुकानदार से फ़ोन लेकर पैसे ने देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र (संजय गुप्ता) । कुरुक्षेत्र पुलिस ने दुकानदार से फ़ोन लेकर पैसे ने देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में थाना शाहबाद पुलिस की टीम ने दुकानदार से फ़ोन लेकर पैसे ने देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी सुमित अरोड़ा वासी सैयदा मौहल्ला शाहबाद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में रिषभ वासी शाहबाद ने पुलिस को बताया कि उसकी शाहबाद मार्किट में मोबाईल की दुकान है। दिंनाक 11 नवम्बर 25 को उसका लड़का दुकान पर था उसी समय सुमित अरोड़ा वासी सैदा मौहल्ला शाहबाद दुकान पर आया उसके लडके से एक मोबाइल फ़ोन लेकर चला गया और कहा कि पैसे उसके पापा को देगा। जब वह दुकान पर आया और उसके लडके ने पूरी बात बताई तो उसने आरोपी को फ़ोन किया तो आरोपी ने उसको मोबाईल के पैसे देने से मना कर दिया और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच की गई।
दिनांक 28 मार्च 26 को थाना शाहबाद के अंतर्गत हुडा चौंकी प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार के मार्ग-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार, संदीप कुमार व एसपीओ धर्मबीर की टीम ने दुकानदार से फ़ोन लेकर पैसे ने देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी सुमित अरोड़ा वासी सैदा मौहल्ला शाहबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 4 हजार रूपये बरामद किये गए। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
आरोपी के खिलाफ 3 राज्यों में विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज : कृष्ण कुमार
जानकारी देते हुए हुडा चौंकी शाहबाद प्रभारी उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी सुमित अरोड़ा के खिलाफ़ जिला कुरुक्षेत्र, अम्बाला पानीपत सहित जम्मू कश्मीर, पंजाब के अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी, छीनाझपटी, एनआई एक्ट तथा पीओ के कई मामले दर्ज हैं।
