स्थानीय

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूड पैकेट्स एवं राशन किट का वितरण किया

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन की अवधि के दौरान दिल्ली के गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन व राशन की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सामुदायिक किचन में भोजन तैयार कर प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा फूड पैकेट्स बांट रहे हैं और राशन किट का वितरण भी कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में यह नेक कार्य निरंतर जारी है। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन स्वयं इन सामुदायिक किचन में पक रहे भोजन की गुणवत्ता को सुनिश्चित कर रहे हैं व राहत कार्यों की समीक्षा भी कर रहे हैं। श्री सिद्धार्थन ने आज संगम विहार वार्ड में सांसद रमेश बिधूड़ी व उत्तरी दिल्ली नगर-निगम मेयर हाउस में महापौर अवतार सिंह के साथ ज़रूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित किया।
#feedtheneedy अभियान के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता जरूरतमंद व गरीब लोगों को खाना खिला कर जनसेवा का कार्य कर रहे हैं। मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है, इस संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता जनसहयोग से गरीबों में राशन सामग्री बांट रहे हैं जिससे लोगों को भूखे पेट नहीं रहना पड़े। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, लेकिन वह जरूरतमंद है तो ऐसे लोगों को चिन्हित कराकर उन्हें राशन दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर कोई भी गरीब जरूरतमंद व्यक्ति फूड पैकेट या खाद्य सामग्री से वंचित रह जाता है तो वह अपने आसपास के भाजपा कार्यकर्ता से सहायता ले सकता है।
#feedtheneedy कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि दैनिक रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 75 लाख 32 हजार 606 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया है। दिल्ली में 7 मई को 1 लाख 61 हजार 007 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 13 हजार 114 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 1 लाख 74 हजार 121 गरीब व जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए। #feedtheneedy योजना के तहत आज तक पश्चिमी दिल्ली के 4 लाख 98 हजार 944, केशवपुरम के 11 लाख 11 हजार 353, नजफगढ़ के 4 लाख 60 हजार 560, उत्तर पश्चिमी के 5 लाख 71 हजार 517, बाहरी दिल्ली के 3 लाख 47 हजार 259, दक्षिणी दिल्ली के 5 लाख 03 हजार 292, महरौली के 6 लाख 47 हजार 481, मयूर विहार के 2 लाख 85 हजार 197, शाहदरा के 96 हजार 237, नवीन शाहदरा के 4 लाख 35 हजार 276, उत्तर पूर्वी के 8 लाख 08 हजार 200, नई दिल्ली के 4 लाख 63 हजार 131, करोल बाग के 6 लाख 81 हजार 584, चांदनी चौक के 6 लाख 22 हजार 572 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया जिससे लाखों जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

Translate »