स्थानीय

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार के साथ-साथ आम लोगों का भी योगदान जरूरी : पम्मा

नई दिल्ली। वेस्ट दिल्ली स्थित सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट की फाउंडर राष्ट्रीय अध्यक्ष रशमीत कौर बिंद्रा ने सुभाष नगर स्लम एरिया में महिलाओं को स्वच्छता अभियान को मद्देनजर रखते हुए हैंड वॉश का वितरण करवाया। जिसमें चीफ गेस्ट नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा जी रहे। हैंड वॉश के साथ स्लम में बच्चों को खाना भी वितरित किया गया। परमजीत सिंह पम्मा ने कहा बड़े दुख की बात है आजादी के इतने समय बाद भी आज भी महिलाओं को उनका मान सम्मान नहीं मिल रहा और जगह-जगह बलात्कार, छेडख़ानी की घटनाएं हो रही हैं जिस को रोकने में सरकार के साथ-साथ आम लोगों को भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद होता है समय-समय पर महिलाओं को जागरुक करना और जरूरतमंद महिलाओं की सहायता करना।
रशमीत कौर बिंद्रा ने कहा कि ट्रस्ट की तरफ से भविष्य में रोजगार योजना के तहत और भी बहुत सी योजनाएं शामिल की जाएंगी। ट्रस्ट की ब्रांड एम्बेसडर कंचन पासी, अवेयरनेस एम्बेसडर परमजीत कौर संधू, एरिया प्रेजिडेंट रामप्यारी और गीता, रचना शर्मा, प्रीति गुप्ता, कन्हैया, देवेन्द्र कुमार, इंद्रजीत सिंह, मंजीत सिंह आदि सभी का सहयोग सराहनीय रहा। नेशनल जरनल सेकेट्री सुरेन्द्र सिंह बिंद्रा ने अन्नपूर्णा रसोई की तरफ से खाने की पूरी व्यवस्था करवाई।

Translate »