स्थानीय

पानी की समस्या को लेकर भाजपा का जन आंदोलन

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी गांव में पीने के पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुराड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। बुराड़ी में दिल्ली जल बोर्ड की सप्लाई एक दिन छोड़ कर हो रही है। वह भी केवल दो घंटे के लिए और उस पर भी पानी पीने लायक नहीं आता। बुराड़ी भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने दिल्ली जल बोर्ड व दिल्ली सरकार पर यह भी आरोप लगाया है कि वह पानी टेंकर माफिया को बढ़ावा दे रहे हैं। लोग पीने के पानी की बोतल 20-20 रुपये में खरीदने को मजबूर हैं। पीने के पानी की समस्या को लेकर भाजपा ने जन आंदोलन छेड़ दिया है, जिसके लिए बुराड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पेयजल समस्या को लेकर जन आन्दोलन किया।

Translate »