स्थानीय

आराध्य संस्था ने लाभार्थियों में वितरण किये प्रमाण पत्र

नई दिल्ली। टाटा पावर-डी डी एल के सौजन्य से आराध्य संस्था में चलाए जा रहे प्रोजेक्ट के अन्तर्गत महिला शिक्षा केन्द्र की महिलाओं और व्यावसायिक प्रशिक्षण के विद्यार्थियों में प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। टाटा पावर के सोशल इनोवेशन ग्रुप के पदाधिकारियों में पूनम भाटिया (मेनेजर) और अंजलि लाल (मेनेजर) उपस्थित रही। इस मौके पर आराध्य संस्था से ममता, प्रीति, सुशील, सुरज, अन्नु, रेखा, राखी, आरती और दीपाली सहित कई लोग मौजूद रहे। आपको बतादें कि आराध्य संस्था गरीब व असहाय लोगों की सहायता करने में आगे रहती है। दिल्ली सहित कई राज्यों में कई प्रकार के प्रोजेक्ट चलाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। संस्था के महासचिव उमेश राय ने बताया कि संस्था का लक्ष्य गरीब व असहाय लोगों की मदद करना है और लोगों को जागरूक करना है। जिसके लिए हमारी टीम हमेशा ही एकटिव रहती है। उन्होंने सभी से कहा कि संघर्ष व मेहनत से पीछे न हटे जो व्यक्ति संघर्ष करता है और सत्य की राह पर चलता है, उसे उसकी मंजिल अवश्य ही मिलती है।

श्री राय ने बताया कि महिला साक्षरता केन्द्र में लगभग 1100 से अधिक महिलाएं शिक्षा प्राप्त कर रही है तथा व्यावसासिक केन्द्र में 750 के करीब युवक-युवतियां व्यावसियक प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रहे है। श्री राय ने बताया कि कोरोना काल में आराध्य संस्था ने जहां लोगों को जागरूक करने का कार्य किया, वहीं संस्थागत तौर पर व टाटा पावर के सहयोग से लोगों के घर तक राशन पहुंचाने का कार्य किया गया और अभी वर्तमान में हजारों युवाओं का वोटर कार्ड बनाने के लिए जागरूक व सहयोग किया गया।

 

Translate »