हरियाणा

एडीजीपी श्रीकांत जाधव का नशा मुक्त भारत अभियान, नशा मुक्त हो हर एक इंसान    

यमुनानगर। हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्री श्रीकांत जाधव भापुसे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अंबाला मंडल एवं प्रमुख हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के दिशानिर्देशों और मार्गदर्शन में यमुनानगर जिले के चिटटा मंदिर, शांति कालोनी और मधु कालोनी में 26वां एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो एवं प्रयास कार्यकारिणी यमुनानगर द्वारा यह जागरूकता कार्यक्रम गली गली में जाकर लोगों को एकत्रित करके किया गया। श्रीकांत जाधव साहब द्वारा नियुक्त ब्यूरो के जागरूकता अभियान एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा, प्रयास यमुनानगर कार्यकारिणी संयोजक आर्य रत्न डॉ. सौरभ आर्य, उपाध्यक्ष जतिंद्र, सचिव लालू कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश सोनी, सदस्य अमित नौरियाल, माम चंद कटारिया ने लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। ब्यूरो में जागरूकता अभियान एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि नशा मुक्त यमुनानगर करने के लिए सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9050891508 का वर्णन करते हुए कहा कि इस पर गुप्त सूचनाएं देकर अपने बच्चों के जीवन को नशे की दलदल से सुरक्षित करें तथा साथ ही नशा छोड़ने के लिए भी संपर्क करें। ब्यूरो ने पैदल जागरूकता यात्रा निकाल दुकानदारों को तंबाकू उत्पाद न बेचने के लिए भी प्रेरित करते हुए कहा कि आप दिन भर में ऐसे उत्पाद को बेचकर कुछ रुपए ही कमा सकते हैं और अनेक परिवारों के बच्चों में नशे की लत लगा देते हैं। यदि आप यह न बेचें तो अनेक परिवारों को बचा सकते हैं और आज यह कुछ रुपए का बलिदान सच्ची देश सेवा होगा। प्रयास यमुनानगर के संयोजक आर्य रत्न डॉ. सौरभ आर्य ने नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी प्रितेश कुमार झवेरी से भेंट कर उन्हें इस अभियान से जोड़ा। कार्यक्रम के अंत में उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने उपस्थित लोगों से वचन लिया कि वे जीवन में नशा नहीं करेंगे और अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगे। ब्यूरो और प्रयास द्वारा नशे की प्रवृत्ति में फंसे युवाओं से मिलकर उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती के लिए आमंत्रित किया।

Translate »