स्वास्थ्य

शहीद स्मृति चेतना समिति का लोकप्रिय कैलेंडर शहादत का मोल का हुआ लोकार्पण

नई दिल्ली (सुनील कुमार)। गत 23 मार्च 2023 को शहीद, आजम भगत सिंह सुखदेव राजगुरु जी के बलिदान दिवस के पावन पर्व पर पूरे भारत से आए हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनके वंशज तथा क्रांतिकारियों के वंशजों के सानिध्य में सर्वश्रेष्ठ सांसद के सम्मान से सम्मानित सात बार के सांसद और स्वतंत्रता सेनानी उड़ीसा के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री हरे कृष्ण मेहताब जी के सुपुत्र भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता में हुए। भव्य कार्यक्रम में उपस्थित भारत सरकार के माननीय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र, वरिष्ठ सांसद जगदंबिका पाल, सांसद रानी की गरिमामय उपस्थिति में नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में हुआ।
इस कार्यक्रम के सूत्रधार बड़े भाई नित्यानंद शर्मा और उनकी संस्था अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण संघ और सहयोगी संस्था के रूप में अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति के महासचिव जितेंद्र रघुवंशी, शहीद स्मृति चेतना समिति की ओर से संस्थापक सदस्य डॉक्टर प्रेम कुमार शुक्ल, समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष सेठ रामनिवास गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा, महामंत्री देवीदत्त सजल, समित की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ओ पी शर्मा, समिति के राष्ट्रीय सलाहकार राकेश डूंगा, समिति के प्रचार मंत्री दीपक वाष्र्णेय, समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र, समिति के आजीवन सदस्य श्रीमती ललिता अध्यापक, समिति की तरुण वीर सदस्या, पूजा भारती उपस्थिति थे। कार्यक्रम में हुए काव्यपाठ और देशभक्ति के गीतों से सभी मंत्र मुग्ध हो गए।

Translate »