हरियाणा

हमला कर चोट मारने व जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र (हितेश सचदेवा)।  जिला पुलिस ने हमला कर चोट मारने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना शाहबाद की टीम ने हमला कर चोट मारने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पूर्ण चंद पुत्र ओम प्रकाश वासी डीग थाना शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चंद्रकांता पत्नी सोमनाथ वासी डींग ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह विधवा औरत है और अपने बङे बेटे मुकेश के साथ रहती है, जो कि प्राईवेट नौकरी करता है। शाम के समय उसके पङोसी पूर्ण चंद पुत्र ओम प्रकाश ने उसके ऊपर और उसके परिवार पर कुल्हाङी से जानलेवा हमला किया। उसके बेटे मुकेश कुमार को कुल्हाङी से जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ हाथापाई करते हुए कुल्हाङी से हमला किया। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर सिंह को सौंपी गई।

            दिनांक 04 फरवरी 2024 को प्रभारी थाना शाहबाद के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर सिंह की टीम ने हमला कर चोट मारने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी पूर्ण चंद पुत्र ओम प्रकाश वासी डीग थाना शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को माननीय अदालत के निर्देशों के अनुसार जमानत पर रिहा कर छोङ दिया।

Translate »