हरियाणा

डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने 167 बार रक्तदान के साथ 81 वीं बार दान किए प्लेटलेट्स  

कुरुक्षेत्र (हितेश सचदेवा)। आज पुन: एक बार प्लेटलेट्स की आवश्यकता की सूचना मिलने पर डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने प्लेटलेट्स दान किए। आज उनके पास पार्थ ब्लड बैंक से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति के लिए प्लेटलेट्स की बहुत अधिक आवश्यकता है तो वे सीधे पार्थ ब्लड बैंक पहुंचे और प्लेटलेट्स दान किए। आज पुलिस उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा द्वारा 167 बार रक्तदान के साथ 81 वीं बार प्लेटलेट्स दान किए हैं।  बता दें कि रक्तदान के लिए उन्हें दूसरी बार गोल्ड मैडल मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को प्रोत्साहित करने के समय समय पर रक्तदाताओं को सरकार की और से प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।  

Translate »