स्थानीय

दिल्ली महिला कांग्रेस ने अपना 36 वां स्थापना दिवस मनाया

नई दिल्ली। दिल्ली महिला कांग्रेस ने आज राजीव भवन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अपना 36 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस ने DPMC की अध्यक्षा श्रीमति शर्मिष्ठा मुखर्जी के नेतृत्व में DPCC कार्यालय में एक ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया। ध्वजारोहण DPMC की अध्यक्षा श्रीमति शर्मिष्ठा मुखर्जी ने किया तथा इस ध्वजारोहण मे DPCC के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोथिया व देवेंद्र यादव भी शामिल थे।
श्रीमति शर्मिष्ठा मुखर्जी जो कि AICC की प्रवक्ता भी हैं ने कहा कि 15 सितंबर 1983 से भारतीय राष्ट्रीस कांग्रेस के अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने AICC के भीतर एक स्वतंत्र फ्रंटल संगठन के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया था।
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि महिला कांग्रेस ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक आउटरीच फ्रंटल संगठन के रूप में शुरुआत की और मुख्य रूप से सामाजिक कार्यों में शामिल रही। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी अपनी स्थापना के समय से भारत में महिलाओं की बेहतर स्थिति के लिए अथक परिश्रम करती रही है। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने समय-समय पर भारत में महिलाओं की स्थिति की समीक्षा की और दहेज निषेध अधिनियम (1961) मातृत्व लाभ अधिनियम (1961) यौन उत्पीड़न जैसे महिलाओं की बेहतरी के लिए उपयुक्त नीतियां और नियम बनाए तथा कार्यस्थल पर महिलाओं (रोकथाम और संरक्षण अधिनिय (2013) आदि नियम भी बनाए। महिला और बाल विकास विभाग की स्थापना भारत में महिलाओं की जरूरतों पर विशेष ध्यान देने के लिए 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा की गई थी।

Translate »