राष्ट्रीय

राजनाथ सिंह ने सिंगल प्लास्टिक उपयोग के खिलाफ व्यापक अभियान को हरी झंडी दिखाई

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश में एकल प्लास्टिक उपयोग के खिलाफ जागरूकता जगाने के लिए स्वच्छता पखवाड़े के एक अंग के रूप में दिल्ली कैंट में विशेष प्रचार जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस क्षेत्र से कचरा एकत्रित हुए स्वयं इस आयोजन में भाग लिया। इस आयोजन में स्कूली बच्चों सहित 3,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया और भारी मात्रा में एकल प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने थूकने को अपराध के बराबर संज्ञा दी थी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से महात्मा गांधी ने सत्याग्रहियों की एक सेना खड़ी की थी, उसी प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छाग्रहियों की एक सेना को खड़ा किया है। बहुत कम समय में, स्वच्छ भारत एक मिशन बन गया है। देश में 700 से अधिक जिले खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) बन गए हैं। देश में दस करोड़ साठ लाख शौचालयों का निर्माण किया गया है। अब एकल प्लास्टिक उपयोग को कम करने की बारी है। राजनाथ सिंह ने अपील करते हुए कहा कि आइए हम एकल प्लास्टिक उपयोग के उपयोग के खिलाफ जागरूकता पैदा करें।
उन्होंने स्थानीय थिएटर ग्रुप द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की सराहना की। उन्होंने आयोजन में उपस्थित लोगों को स्वच्छ भारत की शपथ भी दिलाई। इस कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण पर प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के खिलाफ जागरूकता फैलाने, स्वच्छता के संबंध में व्यवहार परिवर्तन लाने और कैरी बैग, प्लास्टिक कटलरी, प्लास्टिक की पानी की बोतलें आदि सहित एकल प्लास्टिक के उपयोग को छोडऩे के लिए किया गया है।
रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से एकल प्लास्टिक उपयोग को बंद करने की अपील करते हुए कहा कि यदि लोग अपने साथ बैग ले जाना शुरू करते हैं, तो एकल प्लास्टिक का उपयोग धीरे-धीरे कम हो सकता है। ऐसा करने से हम अपनी आने वाली पीढिय़ों को पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं से बचा पाएंगे। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक के बजाय पर्यावरण अनुकूल चीजों का इस्तेमाल करने का भी आग्रह किया।
इस व्यापक आयोजन का उद्देश्य समाज में प्लास्टिक कचरे को इक_ा करने और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस आयोजन का नारा है प्लास्टिक से रक्षा : स्वच्छता ही सुरक्षा। देशभर में होने वाले इन आयोजनों के दौरान स्वच्छता गान बजाया जाता है।

Translate »