मनोरंजन

फिल्म ‘दिल्ली कांड’ के पोस्टर लॉन्च पर मोमबत्तियां जलाईं

मुंबई : दिल्ली में हुए निर्भय कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। आज इस केस को पूरे सात साल हो चुके हैं लेकिन आज भी देश की महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले दिनों निर्भया कांड पर बेस्ड एक फीचर फिल्म “दिल्ली कांड” का पोस्टर लॉच किया गया।
लेखक निर्देशक और निर्माता क्रितिक कुमार की इस फिल्म में मशहूर एक्टर वीरेंदर सक्सेना और टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान अहम किरदार निभाया हैं, जबकि साउथ एक्ट्रेस काश्वी कंचन ने इसमें निर्भया का रोल प्ले किया हैं। फैशन परेड फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई फिल्म के पोस्टर लांच के मौके पर यह तीनो लोग मीडिया से रूबरू हुए। इस फिल्म को 21 स्ट सेंचुरी आर्ट्स ने को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में राजेश सिंह और अमित शुक्ला की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। मुंबई के अंधेरी स्थित हॉल में हुए इस प्रोग्राम में बलात्कार की शिकार होने वाली तमाम महिलाओं के लिए सबने एक मिनट का मौन धारण किया। उसके बाद मोमबत्ती जलाकर इवेंट की शुरुआत हुई। फिल्म के डायरेक्टर क्रितिक कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अब तक निर्भया केस की इन्वेस्टिगेशन कई फिल्मों में दिखाई गई है जबकि इस फिल्म में बस के अंदर क्या हुआ था, कैसे हुआ था, यह दिखाया गया है। यह फिल्म केवल निर्भया केस पर नहीं है बल्कि देश में होने वाली रेप की सभी घटनाओं पर बेस्ड है।” वीरेंद्र सक्सेना इस फिल्म में निर्भया के पिता का रोल कर रहे हैं जबकि प्रीतिका चौहान एक जर्नलिस्ट की भूमिका में हैं।
वीरेंद्र सक्सेना ने यहां मीडिया से बात करते हुए रेप की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले तो एक दो इस तरह की घटनाएं घटती थीं लेकिन अब बहुत ज़्यादा हो रहा है। इस समस्या के समाधान या इस तरह के दरिंदो को क्या सजा मिले, इसका फैसला तो सरकार या ज्यूडिशरी करेगी, लेकिन हमें लड़कों को लड़कियों की इज्जत करने के बारे में समझाना चाहिए। इस तरह की फिल्मों का समाज पर असर पड़ना चाहिए, इसी लिए ऐसी फिल्में बनाई जाती हैं क्योंकि ऐसी फिल्में दर्शकों से कुछ कहने की कोशिश करती हैं।

Translate »