स्थानीय

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर वृक्षारोपण व जरूरतमंदों को फलों का वितरण किया

नई दिल्ली। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी त्रिनगर मंडल के अध्यक्ष मुकेश गांधी के नेतृत्व में सेवा सप्ताह के चौथे दिन सातवें प्रोग्राम के रूप में शांति नगर, राम नमकीन के पास, मेट्रो पिलर नंबर 222 पर वृक्षारोपण किया व सभी जरूरतमंदों को फलों का वितरण किया गया। इस मौके पर अतिथिगण के रूप में जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया, जिला उपाध्यक्ष महेश अवाना, मनजीत सिंह, विधानसभा प्रत्याशी तिलक राम गुप्ता, क्षेत्रीय निगम पार्षद श्रीमती मंजू संजय शर्मा, जिला महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती मीनू गोयल उपस्थिति थे। अतिथियों को स्वागत सात्विक तुलसी जी का पौधा भेंट कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी ने की तथा मंच संचालन महामंत्री सुनील कुमार गोयल ने किया।
इस मौके पर पूर्व पार्षद सुरेश गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रामकिशन बसोया, वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी त्रिनगर शशि शर्मा, संजय शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता गुप्ता, महामंत्री अर्चना गोयल, मंडल की उपाध्यक्ष अनीता अग्रवाल, कैलाश जैन, सतपाल बंसल, संतोष शर्मा, सुदेश तवर, कृष्ण मित्तल, विकास सिंघल, सुनील खंडेलवाल, संजय आर्य, रूपक शर्मा, सुमन सैनी, संजय गुप्ता, तरुण मेहरा, यशपाल पंचाल, रेनू बंसल, रक्षा शर्मा, महेंद्र पाल सिंह, हिमांशु प्रजापति, योगेश सैनी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में स्वागत अध्यक्ष रहे अशोक गुप्ता, सौरभ वसोया, प्रेम पवार, महेश गर्ग, धर्मवीर सिंगल, अशोक गांधी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष एम.जे. अकबर ने जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया और मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी का शॉल ओढ़ाकर स्वागत करा और उन्हें गुलाब भेंट करा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई दी तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि हम पूरे वर्ष उनके जन्मदिन को मनाएंगे और ऐसे ही सेवा कार्य करते रहेंगे। अध्यक्ष मुकेश गांधी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Translate »