स्थानीय

रा.व.मा. बाल विद्यालय शाहबाद डेरी में कोविड-19 से लडऩे की शपथ ली

नई दिल्ली। भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए रा.व.मा.बाल विद्यालय शाहबाद डेरी में विद्यालय प्रमुख राजा राम शरण गुप्ता एवं समस्त विद्यालय परिवार ने देवीदत्त सजल एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में कोविड-19 से लडऩे की शपथ ली। शपथ में कहा गया कि इस घातक विषाणु को रोकने सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी पर ध्यान दिया जाएगा।  फेस कवर, कम से कम दो गज की दूरी, नियमित हाथ धोना आदि बातों का पालन कर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे। इस कार्यक्रम में मोनिका शर्मा, वन्दना, सीमा रानी, पूजा तोमर, विनोद कुमार, राजेन्द्र मुन्डा, राजा मीणा, अमित, चेंदराम, विशाल, देवेन्द्र, नीतू, मंनसाराम, राम कुमार, नन्द किशोर, मनोज, सोनू दहिया, विजेन्द्र मलिक, निदेश कौशिक, सन्नी दहिया, बालकेश्वर, यशवन्त आदि उपस्थित थे।

Translate »