स्थानीय

महापौर व स्थायी समिति के अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों का धरना समाप्त कराया

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह व उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने सफाई कर्मचारियों का धरना समाप्त कराया। इस अवसर पर दक्षिणी दिल्ली की महापौर सुश्री, सुनिता कांगडा व उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे। तीनों निगम के सफाई कर्मचारियों की 37 यूनियनें पिछले कुछ समय से धरने पर बैठी हुई थी।
महापौर अवतार सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारी दिल्ली नगर निगम की रीड की हड्डी और सफाई कर्मचारियों की सभी मांगो के प्रती निगम गंभीर है। उन्होंने कहा की सफाई कर्मचारियों की 37 यूनियन के साथ सभी मुद्दो पर विस्तार से चर्चा कि गई है जिसे के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया है।
स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि हर एक सफाई कर्मचारी हमारे लिए महत्वपूर्ण है और हम सब सफाई कर्मचारियों की मांगो के प्रती गंभीर है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों की 37 यूनियनों ने सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के बाद अपनी संतुष्टी व्यक्त की है।

Translate »