स्थानीय

भाजपा ऐसा संगठन है जो देश के सैनिकों का सम्मान करता है : श्याम जाजू

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर आयोजित एक पत्रकारवार्ता में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित व समाज सेवक मेजर जनरल श्यौराज सिंह अहलावत, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी लाजपत राय यादव, ओलपिंक पदक जीतने वाले सुबेदार नरेन्द्र सिंह, अन्तराष्ट्रीय एथलीट सुबेदार दिवान सिंह, मरनोपंरात शौर्य चक्र से सम्मानित सिपाही देवेन्द्र सिंह की वीर पत्नी श्रीमती सुनीता देवी, पूर्व सैनिक संगठन के राष्ट्रीय संयोजक हवलदार एस के पाण्डे सहित सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैन्य अधिकारियों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित करवाया। इस प्रेस वार्ता में महापौर सरदार अवतार सिंह एवं प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा उपस्थित थे।
पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि पूर्व सैनिक अधिकारी श्यौराज सिंह सहित उनके साथियों का भाजपा परिवार में सम्मिलित होने का निर्णय महत्वपूर्ण है और हम उनके इस निर्णय का स्वागत करते है। देश की सेना के अधिकारियों ने समय-समय पर सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों पर सकारात्मक रवैया दिखाते हुये हमेशा ही अपना सहयोग दिया है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है जो अपनी होली, दीपावली जैसे त्यौहारों को बार्डर पर जाकर वीर सैनिकों के बीच जाकर मनाते है। भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित एक मात्र ऐसा संगठन है जो देश के सैनिकों के सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहता है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बयान दिया है कि मुस्लिमों की नागरिकता पर संकट है और उनकों अपनी नागरिकता साबित करनी पड़ेगी। इस तरह की भ्रांति सवैंधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री द्वारा फैलायी जा रही है जो उनके गैर-जिम्मेदार होने का प्रत्यक्ष प्रमाण है। अल्पसंख्यकों की रक्षा करना भाजपा का धर्म है और धार्मिक प्रताडऩा से पीडि़त विदेश से आये नागरिकों को नागरिकता देना हमारा कर्तव्य है। दलगत राजनीति से प्रेरित मीडिया में सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल उल्टी सीधी बयानबाजी दे रहे है। दिल्ली की जनता जानती है कि सर्जिकल स्ट्राईक का सबूत मांगने वालें दिल्ली के मुख्यमंत्री टुकड़े-टुकड़े गैन्ग को बचाने का पूरा प्रयास कर रहे है लेकिन देश के हर विरोधी को जेल भेजने के लिए भाजपा संकल्पबद्ध है।
सेवानिवृत विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित व समाज सेवक मेजर जनरल श्यौराज सिंह अहलावत ने कहा कि आज भाजपा में सम्मिलित होने पर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं और इसके लिए मैं संगठन का आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन तलाक, कच्ची कॉलोनियों को नियमित करना, नागरिकता संशोधन कानून और सैनिकों को दिया जाने वाला वन रैंक वन पेंशन दिया है। कश्मीर से सम्बन्धित अनुच्छेद 370 व 35 ए को समाप्त कर आंतकवाद का सफाया किया जिसके बाद सहज भाव से सभी ने माना है कि मोदी है तो मुमकिन है।

Translate »