स्थानीय

भाजपा ने केजरीवाल सरकार के मंत्रियों के आवास के बाहर किया प्रचंड प्रदर्शन किया

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार द्वारा निगम फंड के 13000 करोड़ रुपए जारी न करने के विरोध में दिल्ली प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी एवं विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने आज केजरीवाल सरकार के सभी मंत्रियों के निवास के बाहर प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल के निवास के बाहर तीनो निगमों के महापौर और अन्य पदाधिकारियों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा।
प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवासियों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ताक पर रखकर राजनीतिक द्वेष में निगम को बर्बाद करने पर अड़ी है भारतीय जनता पार्टी उनके इस नकारात्मक योजना को सफल नहीं होने देगी। दिल्ली भाजपा दिल्ली वासियों के हित में कार्य करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य हो, पेंशन, शिक्षा, स्वच्छता हो या विकास, नगर निगम हर क्षेत्र में दिल्ली वासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की है। निगम का फंड रोक कर केजरीवाल सरकार उन सुविधाओं से दिल्लीवासियों को वंचित करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार और उनका पूरा मंत्रिमंडल इन दिनों दिल्लीवासियों को भ्रमित करने के लिए नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। कभी मुख्यमंत्री केजरीवाल हाउस अरेस्ट का ढोंग करते हैं तो कभी उनके मंत्री पुरानी वीडियो वायरल कर भाजपा कार्यकर्ताओं को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता दिल्लीवासियों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति कर्तव्यनिष्ठ है। निगम नेताओं को जान से मारने की धमकी देकर अपराधियों वाला काम तो आम आदमी पार्टी नेता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के झूठ प्रपंच और गैर जिम्मेदाराना रवैए के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, प्रदेश मंत्री नीलम धीमान एवं प्रवक्ता विक्रम बिधूड़ी के नेतृत्व में प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रूखड़ ने मंत्री सत्येंद्र जैन के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष कर्म सिंह कर्मा, प्रदेश मंत्री गौरव खारी एवं प्रदेश प्रवक्ता आदित्य झा के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र गोठवाल ने मंत्री कैलाश गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, प्रदेश मंत्री नीमा भगत एवं प्रदेश प्रवक्ता निघत अब्बास के नेतृत्व में प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने मंत्री गोपाल राय, प्रदेश उपाध्यक्ष बरखा सिंह, प्रदेश मंत्री मोहन लाल दायमा, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर एवं मोहनलाल गिहारा के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल ने मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, सुनील यादव, प्रदेश मंत्री इम्प्रीत सिंह बक्शी, लता सोढ़ी, प्रदेश प्रवक्ता ऋचा पांडे मिश्रा एवं सत प्रकाश राणा के नेतृत्व में महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद हारुन ने मंत्री इमरान हुसैन के आवास के बाहर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया ।

Translate »