स्थानीय

सीएम निगम की महिला नेताओं से माफी मांगें : योगिता सिंह 

नई दिल्ली । मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठी निगम की महिला नेताओं की निजता हनन के मामले को लेकर दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सदस्य ज्योतिका कालरा से मिला और इस मामले पर कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष बरखा सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा पूर्व प्रभारी विशाखा सैलानी, स्थाई समिति पूर्व अध्यक्ष शिखा राय, प्रदेश प्रवक्ता पूजा सूरी एवं अधिवक्ता अनुभा भारद्वाज शामिल रहीं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सदस्य ज्योतिका कालरा ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह ने कहा कि दिल्ली नगर निगम नेता जिनमें महिलाएं भी सम्मिलित है, वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनपर धरने से उठाने का दबाव बनाने के लिए मुख्यमंत्री गलत तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जहां पर महिला निगम पार्षद बैठते और सोते हैं, उस स्थान पर नजर बनाए रखने के लिए केजरीवाल जबरदस्ती हाई रेजोल्यूशन के कैमरे लगवा रहे हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल को इस ओछी हरकत के लिए निगम की महिला नेताओं और देश की महिलाओं से भी माफी मांगनी चाहिए। अगर मुख्यमंत्री केजरीवाल में थोड़ी भी नैतिकता बाकी है तो वह निगम के नेताओं से आकर मिले और निगम का बकाया फंड जारी करें।

 

Translate »