स्थानीय

अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश उनके सरकारी आवास पर श्री  अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन एवं क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह में रंगारंग कार्यक्रम में भाग लिया और प्रतिभागियों को उपहार भी विस्तृत किये | समारोह का आयोजन ” केशव ” नाम की गैर सरकारी संस्था द्वारा किया गया | उन्होंने कहा कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी का नर सेवा का सिद्धांत आज हमारे लिए मार्गदर्शक सिद्धांत है | उन्होंने बताया की श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना सारा जीवन समाज के उत्थान हेतु समर्पित किया | उन्होंने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सभी को क्रिसमस दिवस की शुभ कामनाएं प्रेषित की और कहा कि ये त्योहार सभी के जीवन में हर्षोल्लास एवं समृद्धि लाये |

 

Translate »