स्थानीय

राजकीय व.मा. बाल विद्यालय शाहबाद डेरी में गणतंत्र दिवस मनाया

नई दिल्ली। राजकीय व.मा. बाल विद्यालय शाहबाद डेरी द्वारा विद्यालय प्रांगण में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए गणतंत्र दिवस मनाया गया। विद्यालय प्रमुख राजाराम शरण गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के स्टाफ सचिव अमित पाठक द्वारा शिक्षक, शिक्षिकाओं राजेन्द्र मुण्डा, पूजा, वन्दना, गीता, अर्चना, हिमांशी, सरिता, सोनिया, दिनेश चन्द शर्मा का स्वागत कराया गया। नन्द किशोर, राज बाला, वन्दना एवं सुनील कुमार आदि ने पुण्य मालाओं से स्वागत किया। सामाजिक दूरी, मास्क जरूरी मूल मंत्र के साथ विद्यालय महामारी के आपदाकाल में भी अपने कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इसका श्रेय विद्यालय के सांस्कृतिक प्रभारी एवं एन.एन.एस. कार्यक्रम अधिकारी देवीदत्त सजल को जाता है। इस विद्यालय की विशेषता यह है कि यहां के छात्र सभ्य, अनुशासित एवं परिश्रमी हैं। इसका कारण यहां की शिक्षा नीति, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल नेतृत्व, अनुशासन, परिश्रम के साथ सोहार्दपूर्ण लगाव है, जो छात्रों का सर्वांगीण विकास कर उसे अच्छा नागरिक बनाना चाहते हैं। यहां का स्टाफ आपस में बड़ों के प्रति श्रद्धा एवं छोटो के प्रति प्रेम का व्यवहार करता है। इस कार्यक्रम में एस.एम.सी. के सभी सदस्यों श्रीमती अनीता, बबीता, कंचन, शोभा ने भी भाग लिया। समारोह के बाद छात्रों को बिस्कुट वितरित किये गये। इस कार्यक्रम में एन.एस.एस. कार्यक्रम के छात्रों ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम से पहले 25 जनवरी को मतदाता दिवस भी मनाया गया और शपथ भी दिलाई गई।

Translate »