स्थानीय

दिल्ली को कचरा और प्लास्टिक मुक्त बनाने का हर संभव प्रयास : जय प्रकाश

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद सुश्री मीनाक्षी लेखी और उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने ज़खिरा फ्लाईओवर के पास ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु सामग्री पुनप्र्राप्ति सुविधा केंद्र (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी केंद्र) का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी, नेता सदन योगेश वर्मा, पूर्व अध्यक्ष स्थायी समिति वीणा विरमानी, पार्षद विपिन मल्होत्रा, सुश्री सुनीता मिश्रा, पूर्व विधायक सुभाष सचदेवा, पूर्व पार्षद भारत भूषण मदान और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उत्तरी दिल्ली नगर निगम नागरिकों को हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सामग्री पुनप्र्राप्ति सुविधा केंद्र ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में उत्तरी दिल्ली नगर निगम की मदद करेगा।
उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने कहा कि यह सामग्री पुनप्र्राप्ति सुविधा केंद्र दिल्ली में अपनी तरह का पहला अर्ध-स्वचालित अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली पर आधारित है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र चिंतन (एनजीओ) द्वारा संचालित किया जाएगा जो उत्तरी दिल्ली नगर निगम को कूड़ा मुक्त दिल्ली बनाने में सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि इस केंद्र पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगी हुई है, जो प्रति दिन 8 टन कचरे का प्रसंस्करण कर सकती है। इस केंद्र का मुख्य उद्देशय वैज्ञानिक तरीके से कूड़े का पृथक्करण और पुनर्चक्रण कर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।
जय प्रकाश ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने हरित अपशिष्ट से खाद बनाने के लिए उत्तरी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में संयंत्र स्थापित किए हैं। जहां नागरिक हरित अपशिष्ट के बदले खाद लेकर जाते है। उन्होंने बताया कि निगम ने करोल बाग क्षेत्र में एक नई योजना शुरू की है प्लास्टिक लाओ और खाना खाओं। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम दिल्ली को कचरा मुक्त और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
संस्थापक-निदेशक, चिंतन (एनजीओ) भारती चतुर्वेदी ने कहा कि हम उत्तरी दिल्ली नगर निगम के साथ मिलकर भलसवा लैंडफिल में जाने वाले कचरे को कम करने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि हम नागरिकों, बाजारों, स्कूलों के सहयोग से निगम के क्षेत्र को कूड़ा रहित करने की दिशा में कार्य करेंगे।

Translate »