स्थानीय

साफ जल, स्वच्छ जल” हर घर तक चहुंचाना हमारा लक्ष्य: शिवचरण गोयल    

नई दिल्ली। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के “साफ जल, स्वच्छ जल” इन्ही कथनों को साकार करते हुए। जखीरा क्लस्टर बंजारा बस्ती में पानी के ट्यूबवेल का उद्घाटन मोती नगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक शिवचरण गोयल जी ने नारियल अर्पण कर के किया। जिसमे विधायक गोयल ने हमें बताया कि इस क्षेत्रों में पहले पानी की बहुत दिक्कत थी सभी लोगों को काफी दूर से पानी भर के लाना पड़ता था। रेलवे लाईन के साथ में होने से यहाँ के निवासियों को जान-माल का खतरा बना रहता था, आये दिन दुर्घटना भी होती रहती थी। वहां के निवासियों ने हमारे संवादाता को बताया की इसके लग जाने से लगभग सैकड़ो परिवारों को पानी उपलब्ध हो सकेगा। ट्यूबवेल के निर्माण का कार्य दिल्ली जल बोर्ड द्वारा किया गया। यह कार्य विधायक कोष द्वारा किया गया। सभी लोगों ने विधायक गोयल जी का फूल-माला पहना कर स्वागत किया। साथ ही लोगों ने विधायक जी का आभार परगट किया। उद्घाटन में मोती नगर विधानसभा के सभी कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »