स्थानीय

उत्तरी दिल्ली के महापौर ने किया निगम बोध घाट का निरीक्षण

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजऱ निगम बोध घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थति थे। महापौर जय प्रकाश ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए निगम बोध घाट पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारी व गैर सरकारी संगठन बहुत अच्छे से कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि निगम बोध घाट पर दाह संस्कार के लिए लकडिय़ों व सीएनजी प्लैटफॉर्म की व्यवस्था उपलब्ध है और सभी व्यवस्थाएं अच्छे से कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि निगम बोध घाट पर दाह संस्कार के लिए 120 प्लैटफॉर्म और 6 सीएनजी प्लैटफॉर्म की व्यवस्था है ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो। महापौर ने बताया कि निगम बोध घाट पर कोरोना के मद्देनजऱ सामाजिक दूरी, मास्क पहने व हाथ धोने के लगातार घोषणा की जाती है। उन्होंने बताया कि निगम बोध घाट पर कोरोना के लिए सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है और सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से कार्य कर रही है।

Translate »