स्थानीय

महापौर ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने भारत सरकार के संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. पी.सी. जोशी और दिल्ली विश्वविद्यालय में समन्वय, शैक्षणिक व सांस्कृतिक विभाग के प्रो. के.पी. सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर महापौर राजा इकबाल सिंह ने केंद्रीय संसदीय कार्य एंव संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल नए पदभार के लिए हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि केंद्रीय संसदीय कार्य एंव संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ ये एक शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने बताया कि इस बैठक के दौरान उत्तरी दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों, पुस्तकालयों और हरदयाल म्युनिसिपल पुस्तकालय के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि केंद्रीय संसदीय कार्य एंव संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने निगम विद्यालयों के पुस्तकालयों और हरदयाल म्युनिसिपल पुस्तकालय के संबंध में हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Translate »