स्थानीय

शहीद भगत सिंह को राष्ट्रपुत्र का दर्जा दे सरकार : परमजीत सिंह पम्मा

नई दिल्ली। नव लोक कल्याण मंच अध्यक्ष व राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य हरचरण सिंह जोश द्वारा सब्जी मंडी घंटा घर के पास शहीद, आजम भगत सिंह का 114 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस उपलक्ष में नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर हरचरण सिंह जोश ने कहा कि हमें अत्याचार आंतकवाद व महिलाओं के अत्याचार के खिलाफ अब आजादी की जंग लडऩी पड़ेगी। जिसके लिए वह इस मिशन कि जल्द ही शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है। इतने साल आजादी के बाद भी आज भी हम बुनियादी सुविधाओं के लिए भटक रहे हैं। महिलाओं व बच्चियों के साथ आए दिन कोई न कोई छेडख़ानी या बलात्कार की घटनाएं होती है। जिससे देश की छवि विदेशों में बहुत ज्यादा खराब हो रही है।
हरचरण सिंह जोश ने कहा हमें आज भगत सिंह के जन्मदिवस पर के उपलक्ष पर संकल्प लेना चाहिए हम मिल जुलकर ऐसा कार्य करें जिससे भ्रष्टाचार, आंतकवाद, बेरोजगारी व महिलाओं के अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लडक़र भगत सिंह के सपने वाले देश को खुशहाल बनाएं।
इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने कहा देश की आजादी के लिए अपनी जान निछावर करने वाले क्रांतिकारियों के मान सम्मान की लडऩी चाहिए क्योंकि उन्हीं की देन है जो आज हम आजादी की सांस में घूम रहे हैं। सरकार को भी उनके परिवार को पूरा मान सम्मान देना चाहिए और जो क्रांतिकारी उनको शहीद का दर्जा जल्द से जल्द देना चाहिए।

Translate »