हरियाणा

कुरुक्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के लिए जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने उठाया बीड़ा

कुरुक्षेत्र| हरियाणा में नशा कुकरमुत्ते की तरह पैर पसार रहा है| जिसको देखते हुए हरियाणा सरकार ने संकल्प लिया कि हरियाणा को नशा मुक्त बनाया जाए | माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा श्री मनहोर लाल खट्टर ने अपने सभी अधिकारीयों को निर्देश दिए कि हरियाणा से नशे को  खत्म किया जाए | नशा ही सभी अपराधों की जड़ है| नशे के कारण न जाने कितने घर बर्बाद हो गये है| नशा दिन प्रति दिन समाज को खोखला कर रहा है| नशे के कारण ही युवा पीढ़ी पथ भ्रष्ट हो गई है, न जाने कितने घरों के चिराग बुझ गये हैं| नशे के कारण युवा न जाने किस-किस प्रकार के अपराध को अंजाम दे देते| जिला पुलिस कुरुक्षेत्र भी जिला को नशा मुक्त बनाने में पीछे नही रही | जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने नशा तथा नशीले पदार्थों की तस्करी में लगे लोगों की चेन को तोड़ने के काम किया है| पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र डॉ० अंशु सिंगला जिला पुलिस कुरुक्षेत्र की कमान सम्भालते ही संकल्प लिया था कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को नशा मुक्त बनाना है| जिला कुरुक्षेत्र की काफी लम्बी सीमा पंजाब से लगती है| जिला कुरुक्षेत्र में पंजाब की तरफ से नशीले पदार्थ आने के सम्भावना से भी इन्कार नही किया जा सकता| जिला कुरुक्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला कुरुक्षेत्र में एंटी नारकोटिक सैल का गठन किया गया जो दिन रात नशे के कारोबारियों की धरपकड में लगे हुए है | जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने जनवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक 576 मामले दर्ज करके 624 लोगों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया|

पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र डॉ० अंशु सिगला ने अपने अधीन तैनात सभी पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि यदि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी नशीले पदार्थों के धंधे संलिप्त पाया गया तो उसको किसी भी सूरत में बक्शा नही जाएगा | नशीले पदार्थों की चैन को तोड़ने के लिए जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने एक जनवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक नशीले पदार्थों के धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ 62 मामले दर्ज करके 95 लोगों को गिरफ्तार किया | जिनके कब्जा से 8 किलो 320 ग्राम अफीम, 357 ग्राम चरस,  351 ग्राम 93 मिलीग्राम स्मैक, 77 किलो 912 ग्राम चुरा पोस्त, 63 किलो 235 ग्राम गांजा पत्ती, 42 ग्राम हेरोइन तथा 1740 नशीली गोलियां बरामद किया है|

इसी प्रकार अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर नकेल कसते हुए जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने 384 मामले दर्ज करके 391 लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से 4676 बोतल ठेका शराब देसी, 190 बोतल नाजायज शराब, 496 बोतल अंग्रेजी शराब, 196 बोतल बीयर तथा 905 लीटर लाहन बरामद किया | इतना ही नही जुआ/सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही करते हुए जुआ अधिनियम के तहत 130 मामले दर्ज करके 138 लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से जुआ/ सट्टा में लगाई 2 लाख 96 हजार 810 रूपये की राशि भी जब्त की गई है|

पुलिस अधीक्षक, कुरुक्षेत्र डॉ० अंशु सिंगला अपनी अच्छा काम करने वाली टीम को मौक़ा पर इनाम देकर जवानों का मनोबल बढाते हैं| जिला पुलिस कुरुक्षेत्र एंटी नारकोटिक सैल, अपराध अन्वेषण शाखा-1 व 2 के साथ-साथ सभी प्रबन्धक थाना भी अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभा रहे हैं| पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र डॉ० अंशु सिंगला के मार्ग निर्देश में पुलिस द्वारा समय-समय पर आम लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा है| नशे को जड़ से खत्म करने लिए आम लोगों के सहयोग की विशेष आवश्कता है| आम लोगों के सहयोग के बिना पुलिस अपने मकशद में कामयाब नही हो सकती | पुलिस द्वारा समय-समय पर लोगों से सहयोग की अपील की जाती | कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशाखोरी को खत्म करने का संकल्प लिया है| जो आम लोगों के सहयोग के बिना पूरा नही हो सकता |

Translate »