हरियाणा

थाना सदर पेहवा में किया गया शांति समिति का गठन|

कुरुक्षेत्र| जिला कुरुक्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले थाना सदर पेहवा में शांति समिति का गठन किया गया| जिला कुरुक्षेत्र के थाना सदर पेहवा के प्रबन्धक निर्मल कुमार ने जिला शांति समिति का गठन करके अच्छी शुरुआत की है| आज देश में इस प्रकार की समितियों का गठन करने की जरूरत है| शांति समिति के गठन करने से गाँव में पैर पसार रहे नशे को रोकने में भी सहायता मिलेगी |

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि इस प्रकार की शांति समिति हर थाना के एरिया में गठित की जायेंगी | पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र डॉ० अंशु सिंगला ने जिला कुरुक्षेत्र को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया हुआ है| डॉ० अंशु सिंगला ने सभी प्रबन्धक थाना को आदेश दिए कि हर गाँव में शान्ति समिति का गठन किया जाये| इस प्रकार की समितियों का गठन करने पुलिस को विभाग को अपना कार्य करने में आसानी तो होगी ही उसके साथ अपराधिक प्रवृति कर लोगों में भी भय बना रहेगा| इस समिति के सदस्यों का भी कर्तव्य बनता है कि हर संकट की घड़ी में पुलिस का सहयोग करें इसी प्रकार पुलिस भी का भी कर्तव्य बनता है कि इन सदस्यों को पूरा सहयोग दें| इस समिति के सहयोग से पुलिस के बहुत सारे काम आसान होंगे जैसे पासपोर्ट इन्कवारी, चरित्र प्रमाण पत्र, अपराधियों तथा अपराध के बारे में जानकारी मिलना तथा गाँव के छोटे मोटे विवादों का निपटारा तथा कानून व्यवस्था सम्बन्धी जानकारी हासिल करना शामिल हैं | अकेले पुलिस विभाग बिना आम लोगों के सहयोग से अपराधों पर अंकुश नही लगा सकता | गाँव के प्रबुद्ध लोगों ने आश्वासन दिया कि वह दिन रात पुलिस के सहयोग करने के लिए तैयार है | इस मौक़ा पर निशान सिंह, हरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, अमरजीत सिंह, चरण सिंह, कुलवंत सिंह व इकबाल सिंह आदि  मौजूद रहे|

Translate »