स्थानीय

द्वितीय राज्य वुशू प्रतियोगिता 2019 नरेला में सम्पन्न

नई दिल्ली। द्वितीय राज्य वुशू प्रतियोगिता 2019 नरेला में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया, जिसमें डी.वी. पब्लिक स्कूल टी.एम.ए.ए.आई. अकादमी के प्रमुख कोच तेजवीर सिंह के तत्वाधान में भोले कुमार, अनमोल सिंह, दिपांशु मान, शिवम मान, कुमारी मोहिनी, ईशा शर्मा, गुंजन, किरन सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी तरह भावना, काजल चौहान, नीलीमा, सिमरन सिंह ने रजत पदक तथा अभिषेक सिंह, मनमीत सिंह, सीमा गुप्ता ने कास्य पदक जीत कर अपने अभिभावक व अपने स्कूल का नाम रोशन किया। खिलाडिय़ों के शानदान प्रदर्शन पर डी.वी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम सिंह व डी.पी. ठाकुर, वनील पवार ने खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई दी। टी.एम.ए.ए. आई. टीम के सहयोगी कोच कप्तान चड्ढा रहे।

Translate »