स्थानीय

दिल्ली भाजपा ने आप विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन किया

नई दिल्ली । दिल्ली भाजपा ने आज आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के निवास के बाहर नगर निगम का बकाया 13000 करोड़ रुपए के फंड को जारी करने की मांग को लेकर प्रचंड प्रदर्शन किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  आदेश गुप्ता ने बुराड़ी और पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि पिछले 5 दिनों से बकाए फंड की मांग को लेकर निगम नेता मुख्यमंत्री आवास के बाहर ठंड और बारिश में फुटपाथ पर धरने पर बैठे हैं लेकिन मुख्यमंत्री अभी तक उनसे मिलने नहीं आए। निगम हर वर्ग के दिल्लीवासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करता है और फंड न मिलने के कारण मूलभूत सुविधाओं को बनाए रखने में दिक्कतें आ रही हैं।

Page not found आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार अपने विधायकों का वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव विधानसभा में तुरंत पास कर देती है लेकिन निगम के लिए फंड जारी न करने से वहां कार्यरत लाखों कर्मचारियों के पेट पर लात मार रही है। इससे निगम कर्मचारियों को वेतन देने में भी कठिनाई आ रही है। निगम कर्मचारियों ने कोरोना काल में कोरोना योद्धा के रूप में काम किया लेकिन संवेदनहीन केजरीवाल सरकार ने उनका वेतन रोक दिया और जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपए को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने प्रचार प्रसार में खर्च किया।

नेता प्रतिपक्ष  बाजपेई , विजेंद्र

गुप्ता
,

404

अजय

Sorry! that page can not be found...

महावर

The URL was either incorrect, you took a wrong guess or there is a technical problem.

प्रदेश मीडिया प्रमुख 
नवीन
कुमार सहित विधायक प्रत्याशी, पूर्व विधायकों, मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश, जिला व मंडल के पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी विधायकों के आवास के बाहर, मुख्य चौराहों पर प्रदर्शन कर केजरीवाल सरकार से निगम के बकाया 13000 करोड़ रुपए की मांग की।

 

Translate »