स्थानीय

धर्मयात्रा महासंघ ने श्री राम जन्मभूमि निर्माण निधि जुटाने का अभियान शुरू किया

नई दिल्ली। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने के लिए धर्म यात्रा महासंघ ने श्री राम जन्मभूमि निर्माण निधि जुटाने का अभियान शुरू किया है। धर्म यात्रा महासंघ कार्यालय में इस अभियान की शुरुआत श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय और वीएचपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अलोक अग्रवाल अध्यक्ष की उपस्थित में हुई।
धर्मयात्रा महासंघ दिल्ली प्रांत के महामंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि आयोजन के लिए हुई सभा में एक करोड़ 55 लाख की धनराशि एकत्रित हुई। पूरा देश श्री राम जन्मभूमि पर भव्य और विशाल मंदिर बनाने के अभियान में अपना समर्पण दे रहा है।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थान के महामंत्री श्री चम्पत राय ने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्म स्थान पर मंदिर बने यह केवल हिन्दू आस्था से जुड़ा मामला नहीं है बल्कि उसकी संस्कृति और अस्मिता से जुड़ा मामला है। राष्ट्र निर्माण से जुड़ा मामला है। आज लगभग 500 साल पुराना हिन्दू समाज का यह सपना पूरा होता देख रहा है। उन्हें खुशी है कि पूरे देश से लोग इस अभियान में अपनी समर्पण राशि देकर जुड़ रहे है। हमने देशभर में 11 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा था लेकिन अब यह 17 करोड़ लोगों तक पहुंच रहा है। यानी देश के लगभग आधी आबादी इस अभियान में अपना समर्थन और सम्पर्क के साथ जुड़ रही है और राम मंदिर से राष्ट्र निर्माण की दिशा में यह देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इस मौके पर वीएचपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अलोक अग्रवाल ने आह्वान किया की वे अपने आस पास के लोगों को भी इस अभियान से जोड़ें। धर्म यात्रा महासंघ कार्यालय में इस अभियान की शुरुआत श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय और वीएचपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की उपस्थित में हुई।
धर्मयात्रा महासंघ दिल्ली प्रांत के महामंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि इस आयोजन के लिए हुई सभा में एक करोड़ 55 लाख की धनराशि एकत्रित हुई। पूरा देश श्री राम जन्मभूमि पर भव्य और विशाल मंदिर बनाने के अभियान में अपना समर्पण दे रहा है।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थान के महामंत्री चम्पत राय ने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्म स्थान पर मंदिर बने यह केवल हिन्दू आस्था से जुड़ा मामला नहीं है बल्कि उसकी संस्कृति और अस्मिता से जुड़ा मामला है। राष्ट्र निर्माण से जुड़ा मामला है। आज लगभग 500 साल पुराना हिन्दू समाज का यह सपना पूरा होता देख रहा है। उन्हें खुशी है कि पूरे देश से लोग इस अभियान में अपनी समर्पण राशि देकर जुड़ रहे हैं। हमने देशभर में 11 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा था लेकिन अब यह 17 करोड़ लोगों तक पहुंच रहा है। यानी देश के लगभग आधी आबादी इस अभियान में अपना समर्थन और सम्पर्क के साथ जुड़ रही है और राम मंदिर से राष्ट्र निर्माण की दिशा में यह देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इस आयोजन में धर्मयात्रा महासंघ के प्रमुख पदाधिकारी एराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र बिंदल, भारत भूषण प्रांत कार्यवाह, नार्थ एमसीडी मेयर जय प्रकाश, हितेंद्र सिंह, दिल्ली प्रांत अध्यक्ष ओम प्रकाश गोयनका, ओम प्रकाश सर्राफ व संजीव शर्मा ने घर-घर जाकर सम्पर्क कर समर्पण राशि जुटाने के अभियान का संकल्प लिया।

Translate »