स्थानीय

हवन के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का प्रवास कार्यक्रम शुरु

नई दिल्ली । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता हमारी ताकत है और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का मूल निचले स्तर तक कार्यकर्ता संगठन की नींव है। बूथ प्रबंधन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं को भावी चुनावों के लिए तैयार करने के लिए आज से प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का मंडल प्रवास कार्यक्रम शुरु हुआ है। दिल्ली के 280 मंडलों में होने वाले इस प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत सी.आर. पार्क मंडल में हवन के साथ हुई। इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य समिति स्तर के कार्यकर्ताओं से रुबरु होकर उनसे सीधा संवाद स्थापित करना तथा उन्हें बूथ जीता-चुनाव जीता के मूलमंत्र से अवगत कराना है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी और वीरेन्द्र सचदेवा मौजूद थे। प्रवास के दौरान प्रत्येक मंडल में बैठक आयोजित की गई, जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल मोर्चा पदाधिकारी, चुनाव लड़ चुके पूर्व प्रत्याशी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्षों के साथ मंडल क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी, पंच परमेश्वर और कार्यकारिणी सदस्ययों ने भी भाग लिया।

 

Translate »