स्थानीय

जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आए सांसद हंसराज हंस

नई दिल्ली। उत्तरी पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद हंसराज हंस द्वारा अपने निवास 82 लोदी स्टेट, दिल्ली से उत्तर-पश्चिम लोकसभा में सभी 10 विधानसभाओं में कोरोना संक्रमित पीडि़तों के लिए घर तक बना हुआ भोजन भिजवाया गया। इसके साथ 5-5 हजार मास्क और 45 मंडलों में सैनिटाइज स्प्रे मशीन और सैकड़ों भाप लेने वाली मशीनें भी भेजी गई। हंसराज हंस ने बताया कि इस सेवा कार्य में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन का भरपूर साथ मिल रहा है।
हंसराज हंस ने कहा कि आज भाजपा कोरोना काल में गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आई है ताकि जरूरतमंद व असहाय लोगों तक सहायता पहुंच सके। मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर सहित कई उपकरण लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं। साथ ही हंस रसोई भी शुरू की गई है जिसके माध्यम से गरीब व जरूरतमंदों में भोजन पहुंचाया जा रहा है। साथ ही जूस और फल भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तरी पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र का अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी समस्या से परेशान है, तो वह मुझसे या मेरी टीम के सदस्यों से संपर्क कर सकता है उसकी पूर्ण रूप से सहायता की जाएगी।

Translate »