स्थानीय

छात्राओं को सैनिटरी पैड्स, एन-95 मास्क सहित अन्य सामग्री का किया वितरण

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री और दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर की उपस्थिति में प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रेरित सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत निर्धन छात्राओं के बीच नि:शुल्क सैनिटरी पैड्स, एन-95 मास्क, कॉपी पेंसिल सेट, सैनिटाइजर स्कूल बैग, भोजन पैकेट आदि का वितरण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रोहतास बिधूड़ी, उपाध्यक्ष रविन्द्र चैधरी, महासचिव विजय धवन, अंकिता शर्मा नई दिल्ली जिला प्रभारी आईटी सेल, मंडल अध्यक्ष मनोज पांडे, मंडल महामंत्री सूरज गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
श्रीमती अलका गुर्जर ने कहा कि महिलाओं एवं अन्य वर्गों के लिए केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। सेवा ही संगठन के तहत कोरोना महामारी में भाजपा ने जिस तरह से जन सेवा की है वह जगजाहिर है। कार्यक्रम के लिए प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं का समुचित विकास हो इसके लिए जरूरी है उचित शिक्षा। आज भारत में महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। देश की सेवा के लिए भी महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।

Translate »