स्थानीय

प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री सहित 40 कांग्रेस पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए

नई दिल्ली। भाजपा परिवार दिन प्रति दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में मजबूत और बड़ा होता जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की उपस्थिति में प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री श्रीमती प्रवीना शर्मा सहित 40 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा परिवार की सदस्या ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, जिला अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा और जिला प्रभारी पंकज जैन उपस्थित थे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने श्रीमती प्रवीना शर्मा सहित उनके साथ आए सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में अभिनंदन करते हुए कहा कि आज देश के हर एक नागरिक को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है। भाजपा शुरु से ही महिलाओं को प्रोत्साहित करती रही है और नारीशक्ति हमारा मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस का तो अस्तित्व वैसे भी अब रहा नहीं और आप में तो महिलाओं का शारीरिक शोषण हो रहा है और अरविंद केजरीवाल से इसकी शिकायत करने पर कहते हैं कि समझौता कर लो। दोनों ही पार्टियां चाहे कांग्रेस हो या आप, ना नीयत है और ना ही नेतृत्व है। ऐसी स्थिति में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी का सम्मान करना जानती है।
आदेश गुप्ता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की विकास की सोच और दूरदर्शी पारखी नजरों की देन है कि आज देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में मोदी सरकार सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे देश के 80 करोड़ कार्ड धारियों को मुफ्त राशन देने के साथ-साथ पूरे देश को मुफ्त वैक्सीन देने का भी काम किया है।
श्रीमती प्रवीना शर्मा ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का हिस्सा बनने पर प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से मैंने कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहकर जनसेवा का कार्य एक आम जन की तरह किया है लेकिन उसका सम्मान मुझे नहीं मिल सका। कोरोना काल में जिस तरह से बाकी पार्टियां सोई रही और भाजपा के विधायक और सांसद अपनी जान जोखिम में डालकर जनसेवा का कार्य कर रहे हैं, उससे मैं बहुत प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केजरीवाल सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करती है क्योंकि उनके ही पार्टी में सबसे ज्यादा महिलाओं का शोषण हुआ है।

Translate »