स्थानीय

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पोल-खोल यात्रा निकाली

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के नेतृत्व में बाबरपुर जिला में घोंडा विधानसभा में मेन घोंडा चौक से जन जागरण अभियान के तहत झूठे वायदे करके लोगों को भ्रमित करने वाली अरविन्द केजरीवाल की दिल्ली सरकार और भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम द्वारा दिल्ली को गंदगी से बदहाल बनाने के लिए जिम्मेदार दोनो सरकारां के खिलाफ पोल खोल यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे और भाजपा और आप पार्टी विरोधी नारे लिखी तख्तिया लेकर नारे लगा रहे थे। महंगाई से त्रस्त महिलाओं ने बड़ी संख्या में यात्रा में हिस्सेदारी दिखाई। इस अवसर पर जनरल बिपिन रावत सहित अन्य सैन्य अधिकारियों को श्रद्धाजंलि देते हुए एक मिनट का मौन रखा गया।
जन जागरण अभियान में प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जय किशन, प्रदेश कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, चौ. मतीन अहमद, वीर सिंह धींगान, प्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद, आदेश भारद्वाज, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश जैन, पूर्व पार्षद अनिल वशिष्ठ, राज कुमार इंदौरिया, वेद प्रकाश बेदी, चौ. देव आनन्द, चौ. रोहताश सिंह, लोकेन्द्र चौधरी, दीपक गौठी, सविता शर्मा सहित सहित मौजूद थे।
चौ. अनिल कुमार ने यात्रा के दौरान 16 दिसम्बर विजय दिवस के महत्व का जिक्र किया कि कैसे इंदिरा जी के कुशल प्रशासन द्वारा पाकिस्तान से बंगलादेश को मुक्त कराकर एक स्वतंत्र देश बनाया। इंदिरा जी द्वारा आजाद कराने के बाद बंगलादेश के लोग उन्हें सम्मान की दृष्टि से याद करते है। 16 दिसम्बर 1971 की ऐतिहासिक जीत के लिए कुर्बानियां देने वाले 3900 शहीदों और लगभग 10 हजार सैनिकों की वीरता और शौर्य की मिसाल है विजय दिवस। उन्होंने बताया कि बंगलादेश को विजय दिलाने के समय इंदिरा जी ने कहा था कि हमें लम्बे समय तक संघर्ष और त्याग के लिए तैयार रहना है और लोकतांत्रिक आदर्शों और शांति बनाए रखने व अंखडता के लिए मजबूती से लडऩा होगा।
चौ. अनिल कुमार ने कहा कि मौजूद जन सैलाब यह बता रहा है कि केन्द्र में मोदी सरकार और दिल्ली में केजरीवाल सरकार की जन विरोधी और अत्यधिक राजस्व अर्जित करने की नीति के कारण लोग बढ़ती महंगाई के चलते आर्थिक बोझ तले दब रहे है।

Translate »