स्थानीय

विकलांग सहारा समिति दिल्ली ने अपना 27वां वर्षगाठ धूम-धाम से मनाया

नई दिल्ली। विकलांग सहारा समिति दिल्ली ने अपना 27वां वार्षिक उत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष कपिल कुमार अग्रवाल ने किया। इस मौके पर संस्था द्वारा दिव्यांगजनों के लिए एक मार्गदर्शन शिविर जिसका नाम आपकी समस्या का समाधान रखा गया जिसमें जिन भी दिव्यांग भाई-बहनों की जो भी समस्या थी उनका निवारण हेतु शिविर में मार्गदर्शन किया गया। इस मौके पर संस्था व स्टाफ के गणमान्य लोग उपस्थिति थे। सभी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में अपनी संहभागीता दिखाई। साथ ही साथ संस्था ने ऑनलाइन के माध्यम से अपनी वार्षिक साधारण बैठक का भी आयोजन किया जिसमें सभी सदस्यों को यह जानकारी से अवगत कराया गया कि संस्था आने वाले समय में किन-2 परियोजनाओं पर कार्य करेगी। संस्था के सीईओ महोदय जी ने यह जानकारी दी संस्था गरीब युवा एवं महिलाओं के उत्थान के कार्य पिछले 27 वर्षों से उत्तरी पश्चिम क्षेत्र में काम कर रही है। अगले तीन माह का कार्यक्रम तह करते हुए जानकारी दी गई संस्था 50 दिव्यांगजनों को लोन दिलाईगी व 50 लोगों को रोजगार में मदद् देगी एवं 100 दिव्यांगजनों को रोजगार दिलाने का कार्य भी करेगी। जिसमें अनेकों लोगो को फायदा पहुंचाया जा रहा है। विकलांग सहारा समिति दिल्ली संस्था अपने नाम के अनुरूप जो उल्लेखनीय कार्य कर रही हे वह वाक्य ही काबीले तारीफ है उन्होनें इसके बाद संस्था के सभी पदाधिकारियों को अपनी तरफ से बधाई दी कार्यक्रम के अन्त में संस्था के पदाधिकारियों ने संस्था को बुलन्दियों पर पहुंचाने के लिए प्रण लिया, एवं बच्चें को खाना बांटा गया। इस कार्यक्रम बजरंगलाल गुप्ता, विष्णु सिंघल, रामेश्वर गर्ग, बन्टी सौलंकी, मनोज मिगलानी, कुमारी रिटा अग्रवाल, धर्मेन्द्र, सुरज पाल, सोमवीर, प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, राजेश, राजेन्द्र, श्याम राज एवं सभी स्टाफ के सदस्य ने मिलकर भाग लिया।

Translate »