स्थानीय

स्वावलंबन यात्रा समारोह में किया दिव्यांगजनों का सम्मान

नई दिल्ली (सुनील कुमार)। आइडिया संस्था एवं विकलांग सहारा समिति दिल्ली द्वारा जी-ब्लॉक, मंगोलपुरी दिल्ली में दिव्यांगजनों हेतु स्वावलंबन यात्रा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। आइडिया संस्था की ओर से स्वालंबन समारोह में दिव्यांगजनों का सम्मान कर यात्रा के माध्यम से लोगों में जागरुकता लाई गई। उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास, दिल्ली सरकार श्रीमती इंद्रप्रीत पाठक, वरिष्ठ अधीक्षक, जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार सीडीपीओ एवं संस्था की समस्त कार्यकारिणी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 80 दिव्यांगजनों का सम्मान किया गया। समारोह में दिव्यांजनों ने अपने बारे में सभी आए हुए लोगों को जानकारी दी कि पहले वह क्या करते थे और अब वह क्या कर रहे हैं।
उन्होंने आइडिया संस्था का और विकलांग सहारा समिति दिल्ली का धन्यवाद किया। आइडिया संस्था की ओर से अरुण, जीनत, विनय, चैतन्य, राहुल एवं विकलांग सहारा समिति दिल्ली की ओर से रामेश्वर गर्ग, कपिल कुमार अग्रवाल, बन्टी सौलंकी, भारत भूषण, कुमारी प्रियंका, विक्की कुमार, कुमारी पूजा, विजय कुमार, पुनीत कुमार, राजेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, सूरज पाल, प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, सोमबीर, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे। संस्था ने दिव्यांगजनों हेतु स्वावलंबन यात्रा समारोह बड़ी ही धूम-धाम से आयोजित किया। संस्था के सभी सदस्यों ने इस यात्रा में भाग लिया। स्वावलंबन यात्रा का आरंभ जी-ब्लॉक मंगोलपुरी से करते हुए अशोक विहार तक एक एलएडी वन के माध्यम से आयोजित की एलएडी वन के माध्ये से यह दिखाया गया कि दिव्यांग अपना स्वयं का रोजगार कैसे कर सकते हैं और अपने जैसे दूसरे दिव्यांजनों व साधारणजनों को रोजगार देकर उनका भी भला कैसे कर सकते हैं। उपरोक्त यात्रा के आरंभ में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। साथ ही महिला एवं बाल विकास, दिल्ली सरकार से श्रीती इंद्रप्रीत पाठक, वरिष्ठ अधीक्षक, जिला पदाधिकारी का धन्यवाद किया जिन्होंने अपने व्यस्त समय में से एक समय निकाल कर संस्था के साथ स्वावलंबन यात्रा समारोह में भाग लिया। अंत में सभी आए हुए दिव्यांगजनों को टी-शर्ट एवं रिफ्रेंशमेंट की सुविधा की गई।

Translate »