हरियाणा

पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किये गए नशीले पदार्थों को किया गया नष्ट: पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र। नशीली वस्तु अधिनियम के तहत पुलिस विभाग द्वारा जब्त किये गये नशीले पदार्थों को बाखली पेपर मील पेहवा में नष्ट किया गया। पुलिस विभाग द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर नशे के कारोबार करने वाले लोगों पर कार्यवाही करते हुए उनसे नशीले पदार्थ जब्त किये जाते है। सामान्य रुप से नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए कईं बार पुलिस द्बारा विशेष अभियान चला कर नशे के धन्धें में लगे लोगों पर कार्यवाही की जाती है। नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामले दर्ज करके नशा तस्करों के कब्जे से नशीले पदार्थों को जब्त किया जाता है। जब्त शुद्धा नशीले पदार्थो को एक कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाता है, ताकि इस प्रकार के नशीले पदार्थों का कोई दुरुप्रयोग न कर सकें। जिला पुलिस कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अम्बाला व जीआरपी अम्बाला द्वारा दर्ज किये गये 84 मामलों में जब्त किये गये चूरापोस्त, स्मैक, गांजा, सुल्फा, हैरोईन, चरस, गांजा व नशीली दवाईयों को दिनांक 17 जून 2022 को बाखली पेपर मील पेहवा में नष्ट किया गया । यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र, डॉ अंशु सिंगला ने दी।

इस बारे में जानकारी देते हुए डॉ अंशु सिंगला ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अम्बाला मण्डल अम्बाला के आदेशानुसार जिला पुलिस कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अम्बाला व जीआरपी अम्बाला में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत दर्ज करीब 84 मामलों में जब्त किये गये नशीलों पदार्थो को बाखली पेपर मील पेहवा में नष्ट किया गया । इस प्रकार के नशीले पदार्थो को नष्ट करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार एक कानूनी प्रक्रिया के तहत कमेटी का गठन किया जाता है। इन 84 मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को नष्ट करने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अम्बाला मण्डल अम्बाला श्री श्रीकांत जाधव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है, जिसके मैम्बर पुलिस अधीक्षक, अम्बाला श्री जश्नदीप सिंह रंधावा व पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र, डॉ अंशु सिंगला हैं। जिनकी अध्यक्षता में दिनांक 17 जून 2022 को बाखली पेपर मील पेहवा में नष्ट किया गया । जिला पुलिस कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व जीआरपी अम्बाला पुलिस द्वारा दर्ज किए गए 84 मामलों में जब्त किये गये नशीले पदार्थ जिसमें चूरापोस्त- 03 किवंटल 18 किलो 290 ग्राम, गांजा- 01 किवंटल 30 किलो 264 ग्राम, चरस- 248 ग्राम, स्मैक- 119 ग्राम 109 मिलीग्राम, सुल्फा- 085 ग्राम, हैरोईन- 394 ग्राम 122 मिलीग्राम व नशीली दवाईयों के 07 मामलों में 382 इंजैक्शन, 6846 कैप्सूल, 4700 नशीली गोलियों को नष्ट किया गया।

डॉ अंशु सिंगला ने बताया कि इससे पूर्व फैसलाशुदा तथा विचाराधीन मामलों में जब्त किये गए नशीलें पदार्थों को लकड़ी द्वारा आग में जलाया जाता था। जिससे पर्यावरण पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता था तथा इस प्रक्रिया में खर्च भी अधिक आता था। पर्यावरण को बचाने के लिए राज्य स्तर पर उच्च अधिकारियों द्वारा विचार-विमर्श करने उपरांत निर्णय लिया गया था कि इस प्रकार के पदार्थों को किसी ऐसी जगह पर नष्ट किया जाये जहाँ पर इसके जलाने से पर्यावरण पर दुष्प्रभाव ना पड़े। जिसको साकार करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मण्डल अम्बाला ने उनके अंतर्गत आने वाले जिला पुलिस कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अम्बाला व जीआरपी अम्बाला के 84 मामलों में जब्त किये गये नशीले पदार्थों को बाखली पेपर मील पेहवा में नष्ट किये जाने का निर्णय लिया है। बाखली स्थित पेहवा सैन्संस पेपर मिल में नशीले पदार्थों को फ्यूल के रूप में इस्तेमाल किया जायेगा। नशीले पदार्थों को पेपर मील में प्रयोग होने वाले इंधन के साथ मिलाकर जलाया गया ।

दिनांक 17 जून 2022 को नशीले पदार्थों को नष्ट करने के लिए बनाई गई कमेटी के अध्यक्ष अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अम्बाला मण्डल अम्बाला श्री श्रीकांत जाधव, कमेटी मैम्बर पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जश्नदीप सिंह रंधावा व पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र, डॉ अंशु सिंगला की देख-रेख में व उप पुलिस अधीक्षक पेहवा श्री गुरमेल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सुभाष चन्द्र, उप पुलिस अधीक्षक रेलवे श्री धीरज कुमार, उप पुलिस अधीक्षक यमुनानगर श्री रजत पुनिया, उप पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री रामकुमार व श्री राज सिंह, प्रभारी थाना सदर पेहवा श्री निर्मल सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अम्बाला मण्डल अम्बाला के प्रवाचक उप निरीक्षक नरेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमार व प्रदीप कुमार, श्री गुरपाल सिंह सरपंच गढी लांगरी, श्री गुरदीप सिंह नम्बरदार दीवाना, ज्युडिशियल मालखाना मोहर्र सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार व अम्बाला, यमुनानगर व जीआरपी अम्बाला के मालखाना मोहर्र की उपस्थिति में नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। इसके लिए सैन्सन पेपर मिल के मालिक प्रदीप सैनी डायरेक्टर व राजेन्द्र चोपड़ा ने इन्हें पावर प्लांट के बॉयलर में जलाने के लिए सहमति जताई।

Translate »