हरियाणा

भाजपा नेताओ व कार्यकर्ताओं ने बरवाला में मनाया भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस

हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) | भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा बरवाला शहर में भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया| भाजपा मंडल बरवाला के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भुपेंद्र वीरचक्र के नेतृत्व में राजबीर वर्मा के आवास पर ध्वजारोहण किया गया| इसके अलावा वार्ड नंबर 2 में स्थित रामरूप श्योकंद के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना  गया| इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र वीरचक्र ने रामरूप श्योकंद के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा शक्ति केंद्र बनाने के बाद पन्ना प्रमुख बनाए जा रहे हैं | 60 वोटों के ऊपर एक पन्ना प्रमुख की ड्यूटी होगी| उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 15 वर्षों में जिला व ब्लॉक स्तर पर पार्टी संगठन को खड़ा नहीं कर पाई है| कांग्रेस पार्टी के तीन-तीन प्रदेश अध्यक्ष अपना कार्यकाल पूरा करके जा चुके हैं| कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी झगड़ों के चलते सब विफल हो चुके हैं| केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बढ़िया काम करवा रहे हैं| भाजपा माइक्रो लेवल तक पहुंचती जा रही है जिसका सीधा लाभ भाजपा को मिलता जा रहा है| आगामी चुनावों में केंद्र और प्रदेश में निश्चित ही भाजपा की सरकार बनेगी| इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन रमेश बैटरीवाला, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीमा गैबीपुर, पर्यावरण संरक्षण विभाग जिला प्रमुख शमशेर पंघाल, भाजपा जिला सचिव देवेंद्र शर्मा,  भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट तरुण मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, पार्षद सतबीर सैनी, सुरेंद्र मलिक, अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्डी व विकास रतन महेंद्र सेतिया, केवल कृष्ण आर्य व हनुमान मित्तल आदि मौजूद रहे|

Translate »