हरियाणा

लोकसभा सदस्यता रद्द करके राहुल गांधी की आवाज को दबाया नही जा सकता : भूपेन्द्र गंगवा

हिसार  (राजेश सलूजा)। बरवाला विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे भूपेन्द्र गंगवा ने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने का षडयंत्र जो केन्द्र सरकार ने रचा है, उससे राहुल गांधी और ज्यादा मजबूत हुए है। ये शब्द भूपेन्द्र गंगवा ने  पुराने बस अड्डे बरवाला में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित सत्याग्रह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहे। गंगवा ने कहा कि सम्पूर्ण भारत जानता है कि कांग्रेस व गांधी परिवार का इतिहास बलिदानियों से भरा हुआ है| कांग्रेस व गांधी परिवार ने हमेशा देशहित के लिए कुर्बानिया दी है और भाजपा सरकार ने देश को केवल कमरतोड़ महगाई व बेरोजगारी दी है। गंगवा ने कहा कि जिस कदर भारत जोड़ो यात्रा को देश की जनता का अभूतपूर्व प्यार मिला उससे भाजपा सरकार पूरी तरह बौखला गई और बाद में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को जनता का साथ कांग्रेस को मिला उससे भाजपा खेमे में मायूसी छाई हुई है। गंगवा ने कहा कि राहुल गांधी से बंंगला खाली कराने से पहले उन भाजपा नेताओं के बंगले खाली कराने चाहिए थे जो किसी भी पद पर सुशोभित नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर हरियाणा की जनता में भारी आक्रोश है| इस सरकार ने फैमिली आईडी का सहारा लेकर जिन बेकसूर पैंशन धारकों की पैंशन व जरूरतमंद लोगों के राशन कार्ड काटे गए| कांग्रेस सरकार बनते ही उन लोगों की पैंशन व राशन कार्ड दोबारा बनाए जाएगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश और प्रदेश की जनता में भाजपा व उसकी सहयोगी पार्टियों के प्रति इतना गहरा आक्रोश बना हुआ है, जिसका परिणाम 2024 के चुनाव में जनता कांग्रेस को सत्ता में लाकर देगी। वरिष्ठ नेता जोगी राम खेदड़ ने कहा कि राहुल गांधी की बढती लोकप्रियता को देखकर उनकी सदस्यता रद्द की गई है। यह केन्द्र सरकार की एक सोची-समझी चाल है।  पूर्व पार्षद  एडवोकेट राजेश श्योकंद ने कहा कि राहुल गांधी को पूरे देश की जनता का जन समर्थन मिल रहा है, जोकि इस केन्द्र की सरकार को हजम नही हो पा रहा था। इसी कारण राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है। पूर्व पार्षद बब्बू सरदार ने कहा कि राहुल गांधी प्रकरण को लेकर एक अभियान चलाएगें और भाजपा सरकार की राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्यवाही की घर-घर जा कर पोल खोलेंगे। इस अवसर पर जोगीराम खेदड़, पूर्व पार्षद राजेश श्योकंद , पूर्व पार्षद बब्बू सरदार, जगबीर सिंह मलिक, चन्द्रहर्ष, रोहताश प्रधान, देवी लाल मलिक सातरोड़, जियालाल प्रधान, कृष्ण प्रधान ओडसभा, जीतू प्रधान, सलीम काला, रामफल सिहाग, तेलूराम, महेन्द्र सिंह, छबीलदास पूर्व तहसीलदार, होशियार सिंह प्रधान, डा. मिश्रीलाल नम्बरदार, चांदीराम, रामेश्वरदास, प्रोफेसर एमएल गोयल, प्रोफेसर सुनील कुमार वर्मा, इन्द्र सिंह ग्रेवाल, उमेद नम्बरदार, जयवीर सिंह, सत्यनारायण शर्मा, कृष्ण कुमार मांजू, भजनलाल, विजय सिंह मान, डोगर सिंह प्रधान, मुरलीधर बंसल, साधुराम पातन, सुबेसिंह, बशीर सिंह, ईश्वर मलिक, सुरजभान खेदड़, सदीक खान, डाङ अशोक बिसला, अनुप सहारण, बलवान सिंह, रामफल, कृष्ण फौजी, सुभाष सातरोड़, सतीश दलाल, पवन मित्तल, दर्शन वालिया, वजीर भुक्कल, पवन चढ्ढा, प्रेम भोरिया व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Translate »