हरियाणा

जाली लैटर पैड पर विदेशो में शरण दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी के दो आरोपी काबू 

कुरुक्षेत्र (हितेश सचदेवा)। जिला पुलिस ने राजनैतिक पार्टी के नाम पर जाली लैटर बनाकर विदेशो में शरण दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना शहर थानेसर के अंतर्गत सेक्टर-7 चौंकी पुलिस टीम ने जाली लैटर बनाकर विदेशों में शरण दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में राजेन्द्र सिंह उर्फ राजा पुत्र स्वर्ण सिंह वासी हाबडी थाना पुन्डरी जिला कैथल हाल वासी माडल टाऊन कुरुक्षेत्र व राहुल कुमार पुत्र पाला राम वासी  मुन्डाखेडा थाना केयूके जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद ने बताया कि दिनांक 31 जनवरी 2024 को पुलिस अधीक्षक को दी अपनी शिकायत मे सोहन लाल प्रदेश युवा महासचिव इन्डियन नैशनल लोकदल पार्टी वासी कुरुक्षेत्र ने बताया कि कुछ दिन पहले संयुक्त राज्य अमेरिका के दूतावास से उनकी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को परेशान और प्रताड़ित किए जाने के बारे में कुछ सिफारिशों के बारे में एक पत्र प्राप्त हुआ था। जिसमे आंदोलनों में भाग लेने के लिए राज्य सरकार व भारत सरकार भी बचाव सम्बन्धित था। पत्रों का उद्देश्य उक्त व्यक्तियों द्वारा उस देश में शरण मांगना था। पार्टी ने पत्र उन व्यक्तियो का पार्टी से सम्बन्ध होने से इंकार कर दिया। इस सम्बंध मे उसको पता चला कि जिला न्यायालय कुरूक्षेत्र के परिसर में एक रैकेट चलाया जा रहा है, जिसमें कुछ लोगों का एक समूह एक-दूसरे की मिलीभगत से खुद को पार्टी से संबंधित बताता है। ये लोग क्षेत्र के भोले-भाले लोगों को इनेलो के सदस्यों के रूप में विदेशों में शरण दिलाने के लिए लुभाते हैं और किसानों के आंदोलन में शामिल और राज्य और देश की सत्ताधारी पार्टी का विरोधी बताकर पार्टी के जाली लैटरहैड पर पार्टी तैयार करके पर उनकी पार्टी के जाली प्रमाण पत्र जारी करते हैं। जो ये लोग उनकी पार्टी की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के साथ-साथ भोली-भाली जनता को प्रलोभन देकर धोखा दे रहे हैं और मोटी रकम वसूल रहे हैं। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर मे आईपीसी की धारा 406/420 के तहत मामला दर्ज करके जांच सैक्टर 7 चौंकी प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार द्बारा की गई। 

दिनांक 31 जनवरी 2024 को सैक्टर 7 चौंकी प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार व सहायक उप निरीक्षक तेजबीर सिहं की टीम ने मामले की जांच करते हुए मामले के आरोपी राजेन्द्र सिंह उर्फ राजा पुत्र स्वर्ण सिंह वासी हाबडी थाना पुन्डरी जिला कैथल हाल वासी माडल टाऊन कुरुक्षेत्र व राहुल कुमार पुत्र पाला राम वासी  मुन्डाखेडा थाना केयूके जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियो को माननीय अदालत मे पेश करके अदालत के आदेश से 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया । 

Translate »