हरियाणा

रोटी बैंक द्वारा भंडारे का आयोजन

कुरुक्षेत्र (हितेश सचदेवा)। रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा आज विशेष रूप से राम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विशेष रूप से छोले पूरी, खीर और चावल आदि का भंडारा लगाया। यह भोजन मथाना स्थित विभिन्न ईंट भट्ठे के साथ साथ नागरिक अस्पताल और अन्य सुनिश्चित स्थानों पर परोसा गया। रोटी बैंक के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा, महासचिव कर्म चंद, रमेश और सीता भोजन लेकर भट्ठों पर पहुंचे और छोटे छोटे बच्चों के साथ साथ अन्य लोगों को भी प्रसाद रूप में भोजन वितरण किया गया। रोटी बैंक के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य का दिन है। यह दिन सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दिन भोजन वितरण और भंडारे से बढ़कर कोई अन्य सेवा नहीं हो सकती थी। उन्होंने बताया कि रोटी बैंक पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र में चलायमान है जिसमे पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र भौरायण का विशेष सहयोग प्राप्त है। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षक बहुत सहयोग कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त अनेक लोग रोटी बैंक से जुड़े हुए हैं। रोटी बैंक के कोषाध्यक्ष कर्म चंद ने कहा कि आज चारों और राम नाम गूँज रहा है। इस अवसर पर रोटी बैंक के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा, महासचिव कर्म चंद और रोटी बैंक के सहकर्मी उपस्थित रहे।   

Translate »