हरियाणा

जिला पुलिस के एक निरीक्षक पदोन्नत

कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस कुरुक्षेत्र के उप निरीक्षक सत्यनारायण वर्मा को निरीक्षक बनाया गया है । जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवाल ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा व पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल अम्बाला से उप निरीक्षक सत्यनारायण वर्मा को निरीक्षक पद पर पदौन्नत करने के आदेश प्राप्त हुए । पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशों की पालना करते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने उप निरीक्षक सत्यनारायण को स्टार लगाकर निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया।  पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक सत्यनारायण को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मूलरूप से कैमला जिला करनाल वासी सत्यनारायण वर्ष 1985 में सिपाही के पद पर हरियाणा पुलिस विभाग में भर्ती हुए तथा मेहनत, लग्न व ईमानदारी से अपनी डयूटी करते हुए जिला पुलिस पंचकूला व कुरुक्षेत्र में अपनी सेवाएं दी हैं । वर्तमान में निरीक्षक सत्यनारायण पुलिस लाईन कुरुक्षेत्र में कार्यरत हैं।  इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक राम दत्त नैन, हैड क्लर्क अनिल सोनी, सुरक्षा शाखा प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल, रीडर सुनील वत्स, रामकरण, प्रवीन कौर, सुलेख चन्द , मुकेश कुमार व सहायक पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार उपस्थित रहे।

Translate »