स्थानीय

भगत सिंह पड़ोस में ना ढूंढो खुद बने : परमजीत सिंह पम्मा

नई दिल्ली। शहीद भगत सिंह सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह अष्ट खियाला में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए एक कार्यक्रम रखा गया जिसमें नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा मुख्य अतिथि थे इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा को भगत सिंह सद्भावना अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने कहा हमें भगत सिंह के विचारों को घर जाने की जरूरत है पम्मा ने कड़े शब्दों में बोलते हुए कहा क्या शहीद भगत सिंह ने इसी आजादी के लिए कुर्बानी दी थी जिसमें छोटी छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार होने जिंदा जलाया जाए उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह पड़ोसी के घर में ना खोजें खुद बने तभी देश में एक नई क्रांति आएगी
पम्मा कहा आज समय आ गया है कि हम सबको मिलकर सरकार के आगे दबाव बनाएं कि वह कुछ ऐसा कानून बनाए जिसमें बलात्कारियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके।
इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह अष्ट ने बताया कि उनकी संस्था समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता करती रहती है आज भी संस्था की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को राशन भी वितरित किया गया
इंद्रजीत सिंह अष्ट ने बताया कि 23 मार्च को शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष पर हम एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रहे हैं जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर नेशनल अकाली दल महिला विंग की उपाध्यक्ष रश्मीत कौर बिंद्रा,परमजीत कौर संधू,सुरेंद्र सिंह बिंद्रा शहीद भगत सिंह सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सुखदेव सिंह,परमजीत सिंह,अजीत कौर,संगीता, जसवंत सिंह ,हरमीत सिंह, सुखदेव सिंह, भगवान सिंह,बलविंदर सिंह, सतपाल सिंह,दर्शन सिंह, रंजीत कौर, उषा शर्मा, सुनीता अरोड़ा,प्रीति गुप्ता,ममता वर्मा, संगीता मलिक सहित अनेक लोग उपस्थित थे

Translate »