स्थानीय

महापौर ने सभी तहबाजारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह नें बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत सभी तहबाजारियों का स्थानांतरण और उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) सभी दस्तावेज़ पूरे होने पर किया जा सकता है। महापौर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में इस की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को तहबाजारी धारकों को इस कार्य में पूरा सहयोग करने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान संयुक्त कर निर्धारक एंव समाहर्ता, एम.ए. रहमान, उपायुक्त शहरी व सदर पहाडगंज क्षेत्र, सुक्षी वेदिता रेड्डी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर अवतार सिंह नें बाताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के संपत्ति कर विभाग द्वारा उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ज़मीन पर बनी तहबाजारियों को संपत्ति कर का नोटिस भेजा गया था, जिस पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि इस के संबंध में अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए है।
इस के साथ ही महापौर ने मीना बाजार साप्ताहिक बजार और खोया मंडी, मोरी गेट से आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कि और उनकी समस्याओं को सुना। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने के निर्देश दिए।

Translate »