स्थानीय

संपत्ति कर विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

नई दिल्ली । उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने आम माफी योजना के संबंध में संपत्ति कर विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान अतिरिक्त आयुक्त (राजस्व),  संदीप जैक्स व संपत्ति कर विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान महापौर जय प्रकाश ने बताया की उत्तरी दिल्ली नगर निगम नागरिकों के लिए आम माफी योजना लेकर आई है जो नागरिकों के लिए बहुत ही लाभदायक है। उन्होंने कहा कि नागरिक इस आम माफी योजना का लाभ उठा कर अपना बकाया संपत्ति कर जमा करवा सकते है।

महापौर जय प्रकाश ने बैठक के दौरान संपत्ति कर विभाग के अधिकारियों से आम माफी योजना के अंतर्गत एकत्रित हुए संपत्ति कर की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि संपत्ति कर निगम के लिए राजस्व अर्जित करने का मुख्य स्रोत है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बहुत सारे नागरिक अपना संपत्ति कर जमा करवाना चाहते है मगर जानकारी के अभाव में नहीं करवा पाते है, हमे ऐसे नागरिकों तक अपनी पहुँच बनानी होगी ताकि उत्तरी दिल्ली नगर निगम का राजस्व बढ सके और निगम को आत्मनिर्भर बना सके।

जय प्रकाश ने कहा कि हम सब के मिलकर घर-घर जा कर लोगो को इस आम माफी योजना के बारे में बताना होगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि हमें यह भी बताना होगा की कैसे उन के द्वारा जमा किए गए संपत्ति कर से उत्तरी दिल्ली नगर निगम नागरिकों के हित में विकास विकास कार्य करती है और उन्हें बेहतर सुविधाए देती है।

 

Translate »