स्थानीय

निगम उपचुनाव में कांग्रेस ने दिल्ली की जनता का दिल जीता है : चौ. अनिल कुमार

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम के उपचुनावों के परिणाम से शासन पर कोई प्रभाव पडऩे वाला नहीं है, परंतु दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों में दिल्ली की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है और 5 वार्डों में कांग्रेस पार्टी 1 पर विजयी हुई। चौहान बांगर वार्ड से जुबेर अहमद विजयी हुए है जिन्हें 22000 मतों में 16500 मत पड़े। उन्होंने कहा कि निगम उपचुनावों को कांग्रेस को 22 प्रतिशत वोट पड़ा जबकि इन्हीं वार्डों पर 2020 में विधानसभा चुनाव में केवल 6 प्रतिशत वोट पड़ा था। चौ. अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा का 10 प्रतिशत वोट और आम आदमी पार्टी का 5.5 प्रतिशत वोट प्रतिशत घटा है।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के साथ चौहान बांगर के विजयी प्रत्याशी जुबेर अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वश्री जय किशन, अभिषेक दत्त, मुदित अग्रवाल और अली मेंहदी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन, जिला अध्यक्ष मौहम्मद उस्मान और राजकुमार इंदौरिया उपस्थित थे।
चौ. अनिल कुमार ने कांग्रेस पर विश्वास जताने के लिए दिल्लीवासियों सहित मतदाताओं का आभार प्रकट किया। चौ. अनिल कुमार ने कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, ब्लाक आब्र्जवरों, पदाधिकारियों और कंट्रोल रुम संचालकों का भी धन्यावाद किया जिन्होंने पांचों वार्डों में बूथ स्तर तक नजर रखी और कांग्रेस की विचार धाराए जनता की आवाज और भाजपा के भ्रष्टाचार और आम आदमी पाटी की दिल्ली सरकार की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाया। चौ. अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली के मतदाता ने कांग्रेस में जो विश्वास स्थापित किया है, उससे साफ हो गया है दिल्लीवासी कांग्रेस को याद कर रहे है और 2002 की तरह कांग्रेस पार्टी 2022 का निगम चुनाव जीतकर लोगों की सेवा करेगी।
चौहान बांगर वार्ड से कांग्रेस पार्टी के विजयी प्रत्याशी जुबेर अहमद ने उन विश्वास जताने के लिए कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद किया और उन्हें विजयी बनाने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया।

Translate »