स्थानीय

महाशिवरात्री पर आदेश गुप्ता ने दिल्लीवासियों के लिए की मंगलकामना

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज पंजाबी बस्ती, बलजीत नगर के प्राचीन हनुमान मंदिर में महाशिवलिंग की स्थापना के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल हुए और पूजा-अर्चना की। महाशिवरात्री के एक दिन पहले श्री आदेश गुप्ता ने भगवान शिव की आराधना की और दिल्लीवासियों के लिए धन-धान्य और स्वस्थ्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान करोल बाग़ जिला महामंत्री  गणेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष विष्णुदेव यादव सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
आदेश गुप्ता ने मंदिर समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग स्थापना करना एक अभूतपूर्व कार्य है। भगवान शिव कण-कण में वास करते हैं। वे हमें अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित करें और समस्त जगत का कल्याण करें। उन्होंने भगवान शिव की पूजा करने के बाद कहा कि कोरोना जैसी महामारी से लोगों को जल्द से जल्द छुटकारा मिले और चारों तरफ खुशहाली हो, बस भगवान से यही प्रार्थना है।
Translate »