स्थानीय

नर सेवा नारायण सेवा मित्र मंडल ने जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया

नई दिल्ली। नर सेवा नारायण सेवा मित्र मंडल, बलदेव पार्क, दिल्ली-51 ने जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क राशन का वितरण किया। नर सेवा नारायण सेवा मित्र मंडल के संस्थापक आचार्य संजय शर्मा ने बताया कि दिहाड़ी मज़दूर ओर रिक्शा चालक भाइयों को भोजन की बहुत परेशानी हो रही कफ्र्यू होने से कोई सवारी नहीं मिल रही है और जो लोग रोज़ कमाते है फिर खाते हैं वो बहुत परेशानी में है। लोगों का फर्ज़ बनता है कि जरूरतमंद लोगों की मदद करें और अपने को सुरक्षित रखते हुए ये सेवा करें। श्री शर्मा ने कहा कि मैं तो यह मानता हूँ कि मैं कुछ नहीं करता सब भगवान की कृपा से होता है, दाता एक राम भिखारी सारी दुनिया। इसलिए मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि इस महामारी में असहाय व जरूरतमंद लोगों की सहायता करें।

Translate »