स्थानीय

प्रदेश महिला मोर्चा ने ‘ग्यारह बेटियों’ को मंत्रिमंडल में शामिल किया

नई दिल्ली । प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए एक पत्र लिखकर उनका आभार व्यक्त किया है। प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में आज राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली भाजपा की सह-प्रभारी श्रीमती अलका गुर्जर, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा श्रीमती रेखा गुप्ता और प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती योगिता सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संकल्प पारित किया जिसमें राष्ट्रीय मंत्रिमंडल में ‘ग्यारह बेटियों’ को शामिल किए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

श्रीमती अलका गुर्जर ने नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमेशा ही महिला सशक्तिकरण मुख्य उद्देश्यों में रहा है। संगठन के द्वारा किए गए कार्यों में महिलाओं का योगदान हमेशा से बेहतर रहा है और आने वाले समय में भी महिलाओं का योगदान सराहनीय हो, इसके लिए हमें और ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है। उन्होंने आगामी कार्यों में मन लगाकर काम करने के लिए सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भाजपा देश की एकलौती ऐसी पार्टी है, जहां महिलाओं का सम्मान हमेशा से होता रहा है। नारीशक्ति हमारा मूलमंत्र है।

प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती योगिता सिंह ने कहा कि प्रदेश की सभी महिला पदाधिकारियों ने आज संकल्प लिया कि वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं के कल्याण और उत्थान के किए गए कार्यों और चलाए जा रहे योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगी ताकि प्रत्येक महिला लाभान्वित हो। उन्होंने कहा कि यह किसी भी सरकार में पहली बार हुआ है जब ‘ग्यारह बेटियों’ को महत्वपूर्ण मंत्रालय में स्थान दिया गया हो जिसके लिए हम सभी महिला कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के आभारी हैं।   बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा की तीन पूर्व अध्यक्षा सर्व श्रीमती सुधा शर्मा, श्रीमती शिखा राय एवं श्रीमती पूनम पराशर, प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती टीना शर्मा एवं डॉक्टर मोनिका पंत एवं प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा श्रीमती अरुणा रावत सहित अन्य महिला पदाधिकारी मौजूद थी।

 

Translate »